Skip to content

Om Jai Jagdish Hare Lyrics in Marathi – ॐ जय जगदीश हरे

Om Jai Jagadish Hare Aarti lyrics

Om Jai Jagdish Hare is a devotional aarti song of Lord Vishnu. There are different aarti’s that are in the same tune with Om Jai Jagdish Hare such as Om Jai Shiva Omkara, Om Jai Lakshmi Mata, Om Jai Shiva Shakti Hare etc. Get Om Jai Jagdish Hare Lyrics in Marathi here and chant it during aarti for the grace of Lord Vishnu

Om Jai Jagdish Hare Lyrics in Marathi – ॐ जय जगदीश हरे

ॐ जय जगदीश हरे
स्वामी जय जगदीश हरे
भक्त जनों के संकट,
दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे,
ॐ जय जगदीश हरे ॥ 1 ॥

जो ध्यावे फल पावे,
दुख बिनसे मन का
स्वामी दुख बिनसे मन का
सुख सम्मति घर आवे,
सुख सम्मति घर आवे,
कष्ट मिटे तन का
ॐ जय जगदीश हरे ॥ 2 ॥

मात पिता तुम मेरे,
शरण गहूं मैं किसकी
स्वामी शरण गहूं मैं किसकी .
तुम बिन और न दूजा,
तुम बिन और न दूजा,
आस करूं मैं जिसकी
ॐ जय जगदीश हरे ॥ 3 ॥

तुम पूरण परमात्मा,
तुम अंतरयामी
स्वामी तुम अंतरयामी
परब्रह्म परमेश्वर,
परब्रह्म परमेश्वर,
तुम सब के स्वामी
ॐ जय जगदीश हरे ॥ 4 ॥

तुम करुणा के सागर,
तुम पालनकर्ता
स्वामी तुम पालनकर्ता,
मैं मूरख खल कामी
मैं सेवक तुम स्वामी,
कृपा करो भर्तार
ॐ जय जगदीश हरे ॥ 5 ॥

तुम हो एक अगोचर,
सबके प्राणपति,
स्वामी सबके प्राणपति,
किस विध मिलूं दयामय,
किस विध मिलूं दयामय,
तुमको मैं कुमति
ॐ जय जगदीश हरे ॥ 6 ॥

दीनबंधु दुखहर्ता,
ठाकुर तुम मेरे,
स्वामी तुम मेरे
अपने हाथ उठावो,
अपनी शरण लगावो
द्वार पडा तेरे
ॐ जय जगदीश हरे ॥ 7 ॥

विषय विकार मिटावो,
पाप हरो देवा,
स्वामी पाप हरो देवा,
श्रद्धा भक्ति बढावो,
श्रद्धा भक्ति बढावो,
संतन की सेवा
ॐ जय जगदीश हरे ॥ 8 ॥

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत