छोड़कर सामग्री पर जाएँ

# Choose Language:

Santoshi Mata Ki Aarti in Hindi – संतोषी माता की आरती

Santoshi Mata Ki Aarti Lyrics - Jai Santoshi MataPin

Santoshi Mata ki Aarti comprises of devotional hymns that are sung during the aarti of Goddess Santoshi Maa, who is venerated as the “Mother of Satisfaction”. Get Santoshi Mata ki Aarti Lyrics in Hindi Pdf here, and sing it during the aarti of Santoshi Mata.

Santoshi Mata Ki Aarti in Hindi – संतोषी माता की आरती 

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की, सुख सम्पति दाता ।। 1 ।।

जय संतोषी माता ||

सुन्दर चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो ।। 2 ।।

जय संतोषी माता ||

गेरू लाल छटा छबि, बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी, त्रिभुवन जन मोहे ।। 3 ।।

जय संतोषी माता ||

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर दुरे प्यारे ।
धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे ।। 4 ।।

जय संतोषी माता ||

गुड़ अरु चना परम प्रिय, तामें संतोष कियो ।
संतोषी केहलाई, भक्तन विभव दियो ।। 5 ।।

जय संतोषी माता ||

शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही ।
भक्त मंडली छाई, कथा सुनत मोही ।। 6 ।।

जय संतोषी माता ||

मंदिर जग मग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई ।
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई ।। 7 ।।

जय संतोषी माता ||

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै ।
जो मन बसे हमारे, इच्छित फल दीजै ।। 8 ।।

जय संतोषी माता ||

दुखी दारिद्री रोगी, संकट मुक्त किए ।
बहु धन धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए ।। 9 ।।

जय संतोषी माता ||

ध्यान धरे जो तेरा, वांछित फल पायो ।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनन्द आयो ।। 10 ।।

जय संतोषी माता ||

शरण गहे की लज्जा, रखियो जगदम्बे ।
संकट तूही निवारे, दयामयी अम्बे ।। 11 ।।

जय संतोषी माता ||

सन्तोषी माँ की आरती, जो कोई जन गावे ।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति, जी भर के पावे ।। 12 ।।

जय संतोषी माता ||

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की, सुख सम्पति दाता ।।

जय जय संतोषी माता ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *