छोड़कर सामग्री पर जाएँ

# Choose Language:

Ahoi Mata Ki Aarti in Hindi – अहोई माता की आरती

Ahoi Mata ki Aarti Lyrics Pdf - Jai Ahoi MataPin

Ahoi Mata Ki Aarti is a devotional song for worshipping Goddess Ahoi, who is primarily worshiped by mothers for the well-being and long life of their children. This Aarti is prominently performed during the Ahoi Ashtami day. Get Sri Ahoi Mata Ki Aarti in Hindi Pdf Lyrics here and chant it with devotion for the grace of Goddess Ahoi Mata.

जय अहोई माता आरती अहोई माता की सबसे प्रसिद्ध आरती है। अहोई माता की इस प्रसिद्ध आरती को ज्यादातर अहोई अष्टमी के दिन गाया जाता है।

Ahoi Mata Ki Aarti in Hindi – अहोई माता की आरती 

जय अहोई माता,
मैया जय अहोई माता ।
तुमको निसदिन ध्यावत,
हर विष्णु विधाता ।

ॐ जय अहोई माता… ||

ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला,
तू ही है जगमाता ।
सूर्य – चन्द्रमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता ।

ॐ जय अहोई माता… ||

माता रूप निरंजन,
सुख – सम्पत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत,
नित मंगल पाता ।

ॐ जय अहोई माता… ||

तू ही पाताल बसंती,
तू ही है शुभदाता ।
कर्म – प्रभाव प्रकाशक,
जगनिधि से त्राता ।

ॐ जय अहोई माता… ||

जिस घर थारो वासा,
वाहि में गुण आता ।
कर न सके सोई कर ले,
मन नहीं घबराता ।

ॐ जय अहोई माता… ||

तुम बिन सुख न होवे,
न कोई पुत्र पाता ।
खान – पान का वैभव,
तुम बिन नहीं आता ।
ॐ जय अहोई माता…

शुभ गुण सुंदर युक्ता,
क्षीर निधि जाता ।
रतन चतुर्दश तोकू,
कोई नहीं पाता ।

ॐ जय अहोई माता… ||

श्री अहोई माँ की आरती,
जो कोई गाता ।
उर उमंग अति उपजे,
पाप उतर जाता ।

ॐ जय अहोई माता… ||

जय अहोई माता,
मैया जय अहोई माता ।
तुमको निसदिन ध्यावत,
हर विष्णु विधाता ।

ॐ जय अहोई माता… ||

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *