छोड़कर सामग्री पर जाएँ

# Choose Language:

Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan Lyrics in Hindi – हे दुःख भंजन मारुती नंदन

Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan Lyrics

Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan Lyrics in Hindi – हे दुःख भंजन मारुती नंदन

हे दुःख भंजन मारुती नंदन,
सुनलो मेरी पुकार,
पवनसुत विनती बारम्बार ।

अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता,
दुखियो के तुम भाग्य विधाता,
सियाराम के काज सवारे,
मेरा करो उद्धार,
पवनसुत विनती बारम्बार ।
हे दुःख भंजन..

अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी,
तुम पर रीझे अवध बिहारी,
भक्ति भाव से ध्याऊं तोहे,
कर दुखों से पार,
पवनसुत विनती बारम्बार ।
हे दुःख भंजन..

जपूं निरंतर नाम तिहरा,
अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा,
राम भक्त मोहे शरण मे लीजे,
भाव सागर से तार,
पवनसुत विनती बारम्बार ।

हे दुःख भंजन मारुती नंदन,
सुनलो मेरी पुकार,
पवनसुत विनती बारम्बार ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *